Please wait

प्रधानमंत्री सिलक्यारा रेस्क्यू का लगातार ले रहे अपडेट, पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी को किया फोन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति और श्रमिकों व उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी।

22 Nov 2023

प्रधानमंत्री सिलक्यारा रेस्क्यू का लगातार ले रहे अपडेट, पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी को किया फोन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का लगातार अपडेट ले रहे हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को पांचवीं बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को फोन कर आवश्यक आपूर्ति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति और श्रमिकों व उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News